करनाल। 43वें महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रभातफेरी में शिव भक्तों ने रविवार को गुलाल के साथ होली खेली। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर महाशिवरात्रि की बधाई दी। भोलेनाथ से सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान पुराने शहर में भोलेनाथ के जयकारे गूंजे। शिव मंदिर से पालकी लेकर श्रद्धालु शहर में निकले। महिलाओं ने परिवार के साथ भगवान शिव शंकर की आरती की। श्री सनातन धर्म शिव मंदिर सभा के वरिष्ठ उपप्रधान रमेश जिंदल ने बताया कि चार मार्च को प्रभातफेरी चौड़ा बाजार और बांसो गेट में निकाली जाएगी। सुबह 10 बजे रामलीला मैदान से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। हजारों महिलाएं सिर पर कलश लेकर चलेंगी। भोिलेनाथ की बारात आकर्षण का केंद्र रहेगी। इस अवसर पर विपिन गुप्ता, कुलभूषण शर्मा, कैलाश चंद गुप्ता, बंटी, सूरज शर्मा, सुदेश व कमलेश, उपप्रधान रमेश जिंदल, हुकुमचंद, अशोक, बबल, अंकुर, लवली, सुनील, गोल्डी, श्याम सुंदर, दीपक, मुनीश, चंदू, महेंद्र, अश्विनी, संजू, रतन गुप्ता व सुशील मौजूद रहे।