फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांचक मुकाबले में नरूखेड़ी ए ने मुंदड़ी कैथल की टीम को दो गोल से पछाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
निसिंग। गांव नरूखेड़ी में चार दिवसीय प्रदेश स्तरीय 21वीं नरू बाबा फुटबाल प्रतियोगिता में रविवार को तीसरे दिन क्वार्टर फाइनल के मैच खेले गए। प्रतियोगिता की अध्यक्षता ग्राम सरपंच नरेंद्र नरवाल, गांव के समस्त एनआरआई के परिवार वालों व ग्रामीणों ने की। रविवार को दर्शकों ने सभी मैचों का खूब लुत्फ उठाया। इसमें जींद की टीम ने शाहपुर की टीम को 1 गोल से हराया। डीपीएस पानीपत की टीम ने फतेहपुर की टीम को 1 गोल से पछाड़ा।
विज्ञापन

बिचपड़ी टीम ने को गब्बर आर्मी नरूखेड़ी 1 गोल से हराया। सोनीपत ने शिवागढ़ी को दो गोल से मात दी। कांटे के मुकाबले में कुरुक्षेत्र की टीम ने करनाल की टीम को एक गोल से हराया। कुटेल ने फतेपुर को दो गोल से मात दी। सबसे रोमांचक मुकाबले में नरूखेड़ी ए ने मुंदड़ी कैथल की टीम को दो गोल से हराया। ग्राम सरपंच नरेंद्र नरवाल ने कहा कि विदेशों में बैठे गांव के सभी युवा ग्रामीण क्षेत्र को खेलों के प्रति उनकी रुचि को बढ़ावा देने में लगे हुए हैं। सभी एनआरआई खिलाड़ियों के लिए खेल संबंधित हर संभव प्रयास कर रहें है, ताकि उनकी प्रतिभा प्रदेश, देश तक ही नहीं, बल्कि विदेशों तक भी अपना रंग दिखाए।
ग्राम सरपंच ने बताया कि हमारा मकसद देश में छिपी खेल प्रतिभाओं को को विश्व पटल पर लाना है। खेलों का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। खेलों से जहां आपसी प्यार प्रेम व भाईचारा बढ़ता है, वहीं शरीर भी तंदरुस्त रहता है। खेलों से युवाओं का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। मंच संचालन डॉ. अजीत वोहरा ने किया। मैच रैफरी की भूमिका अनुज वोहरा ने निभाई। कमेटी सदस्य डॉ. रविंद्र, जितेंद्र खन्ना व पीटीआई जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि विजेता टीम को 51 हजार रुपये व उप विजेता को 31 हजार रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर रणधीर नरवाल, कोच जोगिंद्र, फुटबाल खिलाड़ी राजिंद्र नीटा, मीता नरवाल नरूखेड़ी, जगबीर नरवाल, प्रदीप नरवाल, नरेंद्र नरवाल, नर सिंह, संजय शर्मा, सुरेश माली, रिंकू नरवाल, मोहित नरवाल, दिनेश नरवाल, रामेहर नरवाल व ब्लॉक समिति सदस्य अमित सहित अन्य ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें