अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 3 मार्च को करीब 307 करोड़, 36 लाख रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इनमें 22 करोड़, 64 लाख रुपये के 7 विकास कार्यों का उद्घाटन व 8 विकास कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा, जिन पर 286 करोड़, 36 लाख रुपये खर्च होंगे। स्थानीय स्तर पर यह कार्यक्रम कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के सभागार में प्रात: करीब 10 बजे आयोजित किया जाएगा।