फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोश और जज्बे के साथ मधुबन पुलिस अकादमी में पहुंचे चयनित युवा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घरौंडा। हरियाणा सरकार द्वारा सिपाही की भर्ती की चयनित लिस्ट जारी करते ही विभाग द्वारा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। चयनित सभी पांच हजार युवाओं को शुक्रवार को पुलिस अकादमी मधुबन में बुलाया गया, वहां पर अलग-अलग सेंटर बनाकर युवाओं के कागजातों को परखा गया और उन्हें यूनिटों के माध्यम से अलग-अलग जिलों में डाक्टरी जांच के लिए भेजा गया। इसके लिए बाकायदा अकादमी की बसों में जवानों को मेडिकल के लिए संबंधित जिलों में ले जाया गया। इससे पहले, सुबह से ही अकादमी में युवाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।
दोपहर बाद तक अकादमी में पांच हजार युवाओं की चहल पहल रही। एचएपी के डीआईजी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि चयनित युवाओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। युवाओं के कागजात व मेडिकल में भेजने के लिए मधुबन रंगशाला अकादमी परेड ग्राउंड, हॉकी ग्राउंड, फुटबाल ग्राउंड व जूड़ों ग्राउंड में युवाओं को अलग-अलग एकत्रित किया गया और सभी को उनकी यूनिट में भेज दिया गया। शीघ्र ही आगामी कार्रवाई शुरू हो जाएगी
विज्ञापन


चयनित युवाओं को भेजा गया बटालियनों में
हरियाणा पुलिस में चयनित 5 हजार युवाओं को पांच बटालियन के अतिरिक्त गुरुग्राम, करनाल, सोनीपत, रोहतक जिलों में भेजा गया है। डीआईजी कुलविन्द्र सिंह ने बताया कि अंबाला सिटी बटालियन, हिसार बटालियन व मधुबन में 2,4 व 5 बटालियन बनाई गई है। मधुबन में बनाई गई बटालियन में अलग-अलग जिलों के चयनित युवाओं को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन


उत्साह से लबरेज मिले युवा, बोले वर्दी मिलने की बहुत खुशी
सिपाही के लिए चयनित हुए युवा भर्ती प्रक्रिया को लेकर बेहद उत्साहित नजर आए। सोहना से आए विनीत कुमार ने बताया कि पिछली भर्ती में उनका सलेक्शन नहीं हुआ था। इस बार इंटरव्यू नहीं था, लेकिन मैरिट के आधार पर पारदर्शी तरीके से भर्ती हुई है। पहले सभी नौकरियों में पैसा लगता था लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। हिसार के किरमारा गांव से आए राजपाल ने बताया कि पुलिस में सिपाही के पद पर उनका चयन हुआ है। उन्हें सिर्फ 600 रुपये खर्च करके नौकरी मिली है। भिवानी के रविंद्र ने कहा कि सरकार ने कम समय में और निष्पक्ष तरीके से भर्ती की है। मैरिट के आधार पर भर्ती से पुलिस व्यवस्था पर अच्छा असर रहेगा। फतेहाबाद से आए कुलदीप ने बताया कि वे 2002 से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है। अब उन्हें नौकरी मिल गई है। इसी प्रकार, मनोज, मनीष, दिलबाग, नरेंद कुमार ने बताया कि वर्दी मिलने से वे खुश हैं और क्योंकि ये नौकरी उन्हें बिना किसी सिफारिश से मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें