फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक सरल केंद्रों पर 6 लाख लोग ले चुके नागरिक सेवाओं लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सरल केंद्रों पर 6 लाख ले चुके नागरिक सेवाओं का लाभ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। जिला मुख्यालय पर स्थापित सरल केंद्रों व अंत्योदय भवन की ओर से अब तक 6 लाख लोग सेवाएं ले चुके हैं। बता दें कि 37 विभागों की करीब 485 योजनाओं व सेवाओं का जनता को मिल रहा हैं। इनमें ड्राइविंग लाईसेंस, विभिन्न जाति, रिहायशी एवं आय प्रमाण पत्र, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र व मैरिज सर्टिफिकेट इत्यादि शामिल हैं। गौरतलब है कि जिला मुख्यालय के साथ-साथ सब-डिवीजन स्तर पर भी अंत्योदय सरल केंद सफलतापूर्वक नागरिकों को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अब तक सरल केंद्रों के माध्यम से 6 लाख से अधिक नागरिक विभिन्न सेवाओं का लाभ उठा चुके हैं। प्रदेश सरकार की ओर से पारदर्शिता लाने व लोगों के कार्य को जल्दी कराने के लिए ये केंद्र शुरू किए गए हैं।

सरल केंद्र पर ऐसे होता है कार्य
कुमारी सुविधा जानी ने बताया कि सरल केन्द्र में जनता के बैठने के लिए पर्याप्त स्पेस, प्रतिक्षालय, हैल्प डैस्क तथा डिस्पैच काउंटर बनाए गए हैं। जैसे ही कोई नागरिक अपने काम के लिए केंद्र में प्रवेश करता है, वह पहले हैल्प डैस्क पर बैठे ऑपरेटर से मिलकर अपने काम के बारे में पूछता है। फिर वह अपना नंबर लगवाकर टोकन प्राप्त करता है। एक बड़े डैश बोर्ड या स्क्रीन के जरिए नागरिक को अपने काउंटर नंबर की जानकारी मिल जाती है और सीधे उस पर जाकर फाइल जमा होने जैसी कार्यवाही होती है। इस प्रक्रिया में ज्यादा समय नहीं लगता और नागरिक भी सहज रहता है। उसे काउंटर पर ही पता लग जाता है कि जिस सेवा को प्राप्त करने के लिए वह केंद्र में आया है, तो उसकी डिलीवरी निश्चित समयावधि में ही हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग बोले, पहले काटने पड़ते थे चक्कर
सरल केंद्र करनाल में लर्निंग लाइसेंस के लिए आए गांव सग्गा निवासी राहुल कुमार से जब बातचीत की गई तो उनका कहना था कि सरल केंद्र में आते ही टोकन मिल गया और फाइल जमा करवाने में 20-25 मिनट ही लगे, किसी तरह की कोई टैंशन नहीं हुई। इसी प्रकार, गांव संगोहा निवासी कुलदीप सैनी का कहना था कि सरल केंद्र में वह मैरिज सर्टिफिकेट की फाइल लेकर आया था। राज कुमार ने बताया कि उसका ड्राइविंग लाइसेंस गुम हो गया था और उसे डुप्लिकेट लाइसेंस की जरूरत थी, इसके लिए वह सीधा सरल केंद्र में आया और उसकी फाइल झट से यहां जमा हो गई। यहां की डिलिंग देखकर लगा कि उसे बिना किसी व्यवधान के जल्द ही डुपलिकेट लाइसेंस प्राप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें