फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौ तस्करों से गौरक्षकों ने बचाए 12 गौवंश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करनाल। जीटी रोड पर गोरक्षकों ने एकत्रित होकर यूपी ले जा रहे 12 गोवंशों को मुक्त कराया। इसके बाद गोरक्षकों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची। गोरक्षक शहरी प्रधान दीपक राजपूत ने बताया कि कुंजपुरा मंडल प्रधान अंकित व प्रवीण को सूचना मिली की एक ट्रक में गोवंश लदे हुए हैं जिनकी हत्या करने के लिए ट्रक चालक यूपी ले जा रहा है। सूचना मिलते ही उन्होंने इसकी सूचना उसे दी और वे एकत्रित होकर सुबह चार बजे जीटी रोड पर तैनात हो गए। जब ट्रक वहां पहुंचा तो उन्होंने ट्रक चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन ट्रक चालक ने ट्रक उनकी ओर ही कर दिया। गनीमत रही की उन्हें चोट नहीं लगी और उन्होंने कुछ दूरी पर ट्रक को काबू कर लिया और 12 गोवंशों को बचा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें