फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज मांगने व बहू के साथ मारपीट करने पर ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। दहेज के लिए बहू के साथ मारपीट करने के मामले में चंडीगढ निवासी ससुराल के पांच सदस्यों पर पुलिस ने बहू की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चार चमन निवासी आशा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी चंडीगढ़ निवासी करण के साथ 2015 में हुई थी। शादी में उसके पिता ने पांच लाख से अधिक रुपये खर्च किए, लेकिन उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करते हैं, उसके साथ मारपीट करते हैं और उसे घर से भी निकाल दिया। पुलिस ने महिला के पति करण सहित कश्मीर सिंह, रोशनी देवी, राज व सुमन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें