फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं सुलझी तकरार :नये शुगर मिल के लिए कैथल के किसानों ने दी गिरफ्तार, आज मोर्चा संभालेंगी महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। गन्ना उत्पादक किसानों का शुगर मिल के सामने धरना आंदोलन मंगलवार को 15वें दिन भी जारी रहा। कैथल के 20 किसान नेता गिरफ्तारी देने के लिए धरनास्थल पहुंचे। गिरफ्तारी देने वाले किसान नेताओं की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामसिंह खुराना व वरिष्ठ किसान नेता रिसाल सिंह ने की। इस मौके पर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के तौर पर घरौंडा के नायब तहसीलदार रामकुमार मौजूद रहे। किसानों को संबोधित करते हुए भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने कहा कि वह अंतिम सांस तक किसानों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। धरने पर बड़ी तादात में महिलाएं भी वहां मौजूद थी। बुधवार को महिलाओं का जत्था जिलाध्यक्ष महिला नीलम राणा के नेतृत्व में गिरफ्तारी देगा। बुधवार को ही किसान नेता ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ सांसद अश्विनी चोपड़ा के निवास पर पहुंचेंगे, जहां उन्हें ज्ञापन दिया जाएगा। उनसे ज्ञापन में मांग की जाएगी कि किसानों की अनदेखी का मुद्दा वह लोकसभा में उठाएं। 15 दिनों से धरना लगातार चल रहा है। प्रदेश सरकार खामोश होकर बैठी हुई है। किसान यूनियन द्वारा आयोजित धरने के दौरान करनाल ही नहीं बल्कि प्रदेश भर के किसान यहां पहुंच रहे है। धरना स्थल पर राम सिंह खुराना, रतनमान, रिसाल सिंह, श्याम सिंह, मेहताब सिंह, यशपाल राणा, सुरेन्द्र सांगवान, सतपाल बड़थल, सतीश कलसौरा, दिलबाग सिंह, लक्ष्मण राणा, हिसार दिलबाग सिंह, ओमबीर, ओमपाल, सुभाष मैहला, नरेश खट्टर, जयसिंह चोरपुरा, रामकुमार कुंडाकलां, प्रकाश, इन्द्रपाल, नीलम राणा, श्याम सिंह चौहान, महेन्द्र सिंह दिलावरा, सतबीर मान, मुकेश भरतपूर मौजूद थे।

इन्होंने दी गिरफ्तारी
गिरफ्तारी देने वालों में सतपाल ढिल्लोवाली, सुखपाल, बलवंत, जियालाल, टेकचन्द, रामसिंह खुराना, लालूराम, उदय ङ्क्षसह, राजकुमार, सेवा सिंह, बंता सिंह, रिसाल सिंह, जीत सिंह, ईश्वर, बनारसी, तारा चन्द, मंगत राम शामिल थे। धरना स्थल पर आज किसानों का साथ देने के लिए महिलाएं भी पहुंची हुई थी। इस मौके पर भाकियू नेता रतनमान ने एस.डी.एम को खरी-खरी सुनाते हुए कहा कि गत दिवस जिन किसानों को गिरफ्तार किया था, उनके लिए कोई इंतजाम नहीं था। वह भूखे-प्यासे रहे। यदि सरकार ने इसी तरह का काम किया तो किसान मेरठ रोड पर अनिश्चितकालीन जाम लगा देंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतने तंग दिल न बनो सीएम साहब : रतनमान
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से अपील करते हुए कहा कि वैसे तो आप किसान के बेटे कहलाते हो, लेकिन किसानों को गले लगाने से क्यों डरते हो? एक बार तो किसानों को गले लगाकर देखो। किसान आपके मुरीद हो जाएंगे। रतनमान ने कहा कि मुख्यमंत्री को तंग दिल नहीं, बल्कि दरियादिल होना चाहिए। किसानों की पंचायत में आने से विधायक भी घबराते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें