फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर्स का चक्का जाम आज, बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल/निसिंग। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट की ओर से प्रस्तावित 20 जुलाई से होने वाले देश व्यापी चक्का जाम को सफल बनाने के लिए शहर स्थित भाईचारा ट्रक यूनियन में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता भाईचारा यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह उर्फ बबलू ने की। मांगों को लेकर ट्रांसपोर्टर पूरे देश में अनिश्चितकालीन चक्का जाम कर रहे हैं। बैठक में पहुंचे जिला प्रधान नरेंद्र सिंह पंचरथा ने कहा कि सरकार की दमनकारी नीतियों के कारण परिवहन क्षेत्र बर्बादी के कगार पर खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि 60 प्रतिशत डीजल खर्च होता है व 22 प्रतिशत ट्रकों पर टोलटैक्स पर खर्च हो जाता है। जिस कारण ट्रांसपोर्टर घाटे में जा रहा है। इसी का मुख्य कारण देशव्यापी चक्का जाम किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि डीजल की कीमतें कम की जाए ओर राष्ट्रीय स्तर पर सामान मूल्य निर्धारित किया जाए। पूरे भारत को टोल टैक्स मुक्त किया जाए। टीपीपी निर्धारण में पारदर्शिता, जीएसटी में छूट, कोम्प्रेहेंसिव पॉलिसी के माध्यम से एजेंटों को भुगतान किए जा रहे अतिरिक्त कमीशन को समाप्त किया जाए। इस व्यवसाय पर टी.डी.एस. समाप्त किया जाने के साथ आयकर अधिनियम की धारा 44 ए.ई. में अनुमानित आय में कमी संशोधित किया जाए। बसों व पर्यटन वाहनों के लिए नैशनल परमिट दिए जाए। डायरेक्ट पोर्ट डिलीवरी योजना समाप्त हो। निसिंग प्रधान बबलू ने कहा कि निसिंग से अधिकतर ट्रांसपोर्ट का सामान ट्रैक्टर ट्रालियों में ले जाया जाता है। जिससे ट्रक मालिकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है । उनकी मांग है कि ट्रैक्टर ट्रालियों को बंद किया जाना चाहिए। इस मौके पर परमजीत सिंह, राजेश शर्मा, सुभाष बरास, नीटू शर्मा, मोनू, राजकिशन, अमरजीत, हुकम सिंह व पवन कुमार सहित अन्य ट्रक चालक व मालिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें