फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ष 201

विज्ञापन
विज्ञापन
12 से ज्यादा परियोजनाओं पर निगम खर्च करेगा अरबों रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
साल 2018 में करनाल में एक दर्जन से भी ज्यादा परियोजनाएं जनता के सामने होंगी। अधिकांश पर काम शुरू हो चुका है, तो कुछ पर जल्द शुरू होने की प्रक्रियाएं जारी हैं। निगम आयुक्त डा. प्रियंका सोनी ने मंगलवार को शहर के मेजर प्रोजेक्ट के बारे में बताया कि सबसे बड़ी परियोजना अम्रूत के तहत होने वाली सीवरेज व्यवस्था और बरसाती पानी की निकासी से जुड़ी है। इसके तहत 178 करोड़ रुपये सीवरेज व्यवस्था पर और 80 करोड़ रुपये जल निकासी की ड्रेनों के निर्माण पर खर्च होंगे। दोनों परियोजनाओं पर काम शुरू हो गया है। वहीं स्ट्रॉम वाटर निकासी का काम आगामी 18 महीनों में और सीवरेज लाइनें और इसके साथ दो ट्रीटमेंट प्लांट के कार्य आगामी 24 महीनों में पूरे होंगे। उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की परियोजना पर काम शुरू होने जा रहा है। इनमें 101 कैमरे फिक्स तथा 27 घूमने वाले रहेंगे, ताकि शहर की हर गतिविधि को आसानी से देखा जा सके। इस कार्य पर करीब नौ करोड़ रुपये की लागत आएगी।
आयुक्त ने बताया कि लाइन पार एरिया में रहने वाले नागरिकों की सुविधा से जुड़ी दो परियोजनाओं की रेलवे बोर्ड से स्वीकृति हो चुकी है। इसके तहत रेलवे अंडरपास और फुट ओवरब्रिज बनाया जाएगा। करनाल रेलवे स्टेशन से पानीपत की तरफ शिव कॉलोनी स्थित पुलिया के पास अंडरपास बनेगा, इस पर 5 करोड़ 27 हजार रुपये की राशि खर्च होगी। फुटओवरब्रिज पर अनुमानित 9 करोड़ 29 लाख खर्च किए जाएंगे और यह राम नगर से शहर की तरफ रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुक्त डा. प्रियंका सोनी ने बताया कि शहर से जुड़ी एक अन्य महत्वपूर्ण परियोजना के तहत क्लॉक टावर के पास नगर निगम के ओल्ड बिल्डिंग स्थल पर नई बहुमंजिला इमारत विकसित की जाएगी। इस पर 38 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी, जिसकी सरकार से प्रशासकीय स्वीकृति हो चुकी है। नए भवन की ड्राइंग भी बनाई जा चुकी है। इस पर अनुमानित 5 करोड़ 38 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। इसके साथ ही सेक्टर-12 में नगर निगम के नए भवन का स्ट्रक्चर बनाया जा चुका है, जिस पर 4 करोड़ रुपये की राशि खर्च हुई है। निगम आयुक्त ने बताया कि शहर से जुड़ी एक अन्य महत्वपूर्ण परियोजना के तहत मुगल कैनाल को फेज 2 व 3 के तहत विकसित किया जाएगा। यह परियोजना करीब 500 करोड़ रुपये की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें