रोड भवनों के सौंदर्यीकरण के लिए समाज को सहायता राशि देते समाज के लोग समाज
निगदू। अखिल भारतीय रोड महासभा के लिए शनिवार का दिन गौरवपूर्ण रहा। समाज के सम्मानित लोगों ने रोड भवनों के सौंदर्यीकरण व विकास कार्यों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की। पर्ल फीड पोल्ट्री फार्म में आयोजित कार्यक्रम में महासभा को भवनों के सौंदर्यीकरण के लिए 5,11,000 और रोड भवन कुरुक्षेत्र में दो कमरों के निर्माण के लिए 51,000-51,000 की सहयोग राशि दी गई। दानदाताओं में बोहती देवी व कमला देवी, सुपुत्रियां स्वर्गीय मामो देवी व चौधरी राम सिंह निवासी गांव कुटेल शामिल रहीं। इसके अतिरिक्त ऐबला जागीर निवासी चौधरी रघुबीर सिंह ने राशि दी। कार्यक्रम में कुल 7,14,000 रुपये प्राप्त हुए। चौधरी रघुबीर सिंह, चौधरी मोतीलाल, राजेश कुमार, चौधरी कृष्ण कुमार, रमेश कुमार, कर्म सिंह, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद