संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को सेक्टर-5 स्थित रास रेजिडेंसी में लगाए शिविर में 71 लोगों ने रक्तदान किया। भारत विकास परिषद कृष्ण शाखा, बालाजी स्टोर एवं गर्ग प्रॉपर्टीज, रेडक्राॅस के सहयोग से आयोजित शिविर में कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक की टीम ने रक्त एकत्रित किया। रक्तदाताओं को प्रशंसापत्र और स्मृति चिह्न दिए गए।
संयोजक कपिल किशोर ने बताया कि रक्तदान से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती। नियमित रक्तदाता को बहुत सी बीमारियों से छुटकारा मिलता है। शिविर में एकत्र रक्त थैलेसीमिया पीड़ितों के भी काम आएगा।
इस मौके पर रितेश गर्ग, अनिल मदान, सोनिया मेहता, संदीप मल्होत्रा, साक्षी सलूजा, नरेश अरोड़ा, कृष्ण मखीजा, संजय बरेजा, रेणु बरेजा, सुरेश हिंदुजा, नीरज मेहता, रविंद्र तनेजा, मुकेश ढींगरा, रीटा मदान आदि मौजूद रहे।