पाई। पाई अनाज मंडी में चौथे दिन भी मंडी में खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी, जबकि करीब 700 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है लेकिन खरीद शुरू नहीं हुई है।
किसान बलदेव सिंह ने बताया कि वह अपनी गेहूं की फसल कटवाकर एक दिन पहले मंडी में लाए थे। गेट पास तो तुरंत काट दिया गया, लेकिन इसके बाद से वह अपनी ढेरी के पास ही बैठे हैं और अभी तक कोई अधिकारी देखने नहीं आया।
विज्ञापन
मंडी प्रधान ईश्वर सिंह उर्फ गेली ने बताया कि बार-बार मांग के बावजूद बारदाना उपलब्ध नहीं कराया जा रहा। उन्होंने कहा कि लदाई का टेंडर न होने के कारण खरीद एजेंसियां न तो बारदाना दे रही हैं और न ही मंडी में आकर खरीद शुरू कर रही हैं।
वहीं, मार्केट कमेटी सचिव जोगिंद्र सिंह पेसिया ने बताया कि मंडी में सात-आठ ट्रॉलियां गेहूं की आ चुकी हैं और सभी का गेट पास काट दिया गया है। उन्होंने कहा कि खरीद अधिकारियों को ढेरियों की जांच के लिए सूचित कर दिया गया है, लेकिन फसल में नमी अधिक होने के कारण खरीद में देरी हो रही है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर राममेहर ने बताया कि वह मंडी में कल फिर जाकर ढेरियों की नमी जांचेंगे।