इंद्री। विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण व मरम्मत का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इसमें लगभग 70 सड़कों के निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इनमें कुराली अप्रोच रोड, चुरनी से समौरा रोड, संगोहा से चुरनी रोड, समोरा से बीबीपुर तक सड़क का निर्माण कार्य जारी है।
विधायक ने बताया कि सलरपुर से जयरामपुर रोड, संगोहा से कमालपुर रोड, सलारू से टपराना रोड, गढ़ी बीरबल से इस्लाम नगर रोड, मनक माजरा अप्रोच रोड, पंजोखेड़ा अप्रोच रोड, धनौरा से शेखपुरा रोड, कुंजपुरा से मुगल माजरा रोड, नथोड़ी से कलरी जगीर रोड, हिनोरी से छपरा रोड, ननदी-भौजी अप्रोच रोड, शेखुपुरा से हिनोरी रोड, हिनोरी से लाड़वा रोड, शेरगढ़ से धन्नोखेड़ी रोड, चांद समंद से बीड़ माजरी रोड, चांद समंद अप्रोच रोड, टिकरी से लाडो की गामड़ी तक सड़क बनाने का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा। संवाद