घरौंडा के गांव बरसत में शराब ठेके पर कारिंदे पर गांव के कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि उनके पास चाकू, देसी कट्टा भी था। जाते हुए आरोपी ठेके से 69 हजार रुपये ले गये और कुछ शराब की बोतल साथ ले गये और तोड़फोड़ भी कर गये। घरौंडा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव अराइपुरा निवासी पदम सिंह ने बताया कि वह बरसत में शराब के ठेके पर काम करता है। 8 मार्च करीब 10 बजे सके साथ मोहन व मोहित थे। इस दौरान बरसत के दो व्यक्ति रिंकू व बहादुर उसके पास आये और सेल्समैन के साथ मारपीट की। मेरे साथ भी मारपीट की। उन्होंने एक व्यक्ति को बुलाया जिसके हाथ में चाकू था और एक व्यक्ति के पास देशी कट्टा था। उन्होंने गल्ले से 69 हजार रुपये निकाले और करीब 5 बोतले ले गये। जाते हुये करीब 6 पेटी शराब की तोड़ भी दी। और जान से मारने की धमकी भी दे गये।