फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सैनिक स्कूल की 67 % सीटों पर हरियाणवियों को प्रवेश

Tue, 11 Nov 2025 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए प्रक्रिया चल रही है। कुंजपुरा के सैनिक स्कूल में 67 प्रतिशत सीटों पर केवल हरियाणवी विद्यार्थियों को ही दाखिला दिया जाएगा।
शेष बची 33 प्रतिशत सीटों पर अन्य प्रदेशों के विद्यार्थी दाखिला ले सकेंगे। फिलहाल दाखिले के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। जिन्होंने पंजीकरण कराया है, वे आज केवल अपनी फीस जमा करा सकेंगे। वर्तमान शेड्यूल के अनुसार, 18 जनवरी को प्रवेश के लिए प्रदेश भर में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

कुंजपुरा स्थित सैनिक स्कूल के प्रिंसिपल गुरबीर सिंह ने बताया कि कुल सीटों में 15 प्रतिशत अनुसूचित जाति, 7.5 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति व 27 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इसके साथ ही 25 प्रतिशत सीटें रक्षा कार्मिक (भूतपूर्व सैनिकों सहित) के लिए आरक्षित हैं।
आवेदन फार्म में 12 से 14 नवंबर तक संशोधन भी किया जा सकता है। 12 नवंबर को इसके लिए पोर्टल पर विंडो खुल जाएगी।
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छठी कक्षा में प्रवेश के लिए लगभग 120 सीटें व कक्षा नौवीं में 20 सीटें हैं। कक्षा छठी में प्रवेश लेने के लिए छात्र-छात्राओं की जन्मतिथि एक अप्रैल 2014 से 31 मार्च 2016 के बीच व कक्षा नौवीं में प्रवेश के लिए एक अप्रैल 2011 से 31 मार्च 2013 के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन

प्रवेश की प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट व उम्मीदवार की चिकित्सा फिटनेस पर आधारित होगी। इस बार कक्षा छठी की 300 और नौवीं की प्रवेश परीक्षा 400 अंकों की होगी।
प्रवेश परीक्षा पेन पेपर मोड पर आधारित होगी, इसमें बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। देशभर में कुल 33 सैनिक स्कूल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें