अब साइबर ठग बिजली उपभोक्ताओं पर बिजली कनेक्शन कटने का मैसेज भेज रहे हैं और फिर बिल भरने की आड़ में उनके साथ ठगी कर रहे हैं। ऐसी ही एक ठगी सेक्टर-7 आरसी चोपड़ा के साथ हुई है। किसी साइबर ठग ने उनके मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजा कि उनकी आज रात को लाइट बंद हो जाएगी, आपका पिछले महीने का बिजली का बिल अपडेट नहीं हुआ है। अधिक जानकारी के लिए एक मोबाइल नंबर भी साथ भेजा। बिजली कटने के डर से उन्होंने उस नंबर पर कॉल की और उस ठग ने एक मोबाइल एप डाउनलोड करा उसके बैंक खाते से 62120 रुपये की निकाल लिए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।