फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में आज से शुरू होगी प्रदर्शनी, स्वामी ज्ञानानंद महाराज करेंगे उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। करनाल के सेक्टर-12 हुडा ग्राउंड में 16 से 25 नवंबर तक होने वाली भव्य प्रदर्शनी (मिनी ट्रेड फेयर) में सांस्कृतिक कार्यक्रम, खाने-पीने के स्टॉल सहित विभिन्न प्रकार के स्टॉल भी उपलब्ध रहेंगे। प्रदर्शनी का उद्घाटन गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज 16 नवंबर को सायं 5:30 बजे करेंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कांबोज के साथ-साथ वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ डॉ. आनंद भारद्वाज भी कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के नाते शिरकत करेंगे। उक्त जानकारी एपीएस इवेंट्स द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम के संयोजक आकाश भट्ट द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि बाल दिवस के उपलक्ष्य में यह ट्रेड फेयर लगाया गया है। 10 दिन तक चलने वाले इस मेले में बच्चों के लिए छोटे झूले, खान पान के असीमित व्यंजन, खरीददारी के लिए पूरे देशभर से आए हुए व्यापारी भिन्न भिन्न प्रकार के स्टॉलों का प्रदर्शन करेंगे। 16 नवंबर के उद्घाटन वाले दिन प्रवेश बिल्कुल नि:शुल्क रहेगा। करनाल में किसान मेला और सरस मेला जैसे आज तक याद किया जाता है। इसी प्रकार, इस मेले को भी लोग खूब सराहें, इसके लिए हर छोटी से छोटी बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मेले में प्रतिदिन 11 से 9 बजे तक आवागमन रहेगा एवं सायं 5 बजे से 7 बजे तक सांस्कृतिक व रंगारंग प्रस्तुतियां रहेंगी। 21 तारीख को पेंटिंग व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता, 22 को सोलो डांस प्रतियोगिता, 23 को सोलो गायन प्रतियोगिताएं दोपहर 12 से 2 बजे तक रखी गई हैं। इनका पंजीकरण पूर्णतया नि:शुल्क है और 6 से 10 वर्ष, 11 से 15 वर्ष तक की आयु वर्ग के बच्चे इन प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगे। ट्रेड फेयर के समापन पर अंतिम दिवस विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर इवेंट कंपनी के निदेशक अनिल शेखर ओझा, हरियाणा के प्रभारी गौतम शर्मा, जीओ गीता के जिला संयोजक शाम बत्तरा सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें