फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों की मांगे नहीं मानी गई तो हम भी करेंगे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल : अशोक तंवर

विज्ञापन
विज्ञापन
संविधान बचाने के लिए कांग्रेस करेगी संविधान बचाओ रैली : अशोक तंवर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर 27 मई को संविधान बचाओ रैली की समीक्षा के लिए करनाल की पुरानी सब्जी मंडी पहुंचे और कार्यकर्ताओं से रैली को लेकर विचार विमर्श किया। अशोक तंवर ने भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह से सरकारी पदों का दुरुपयोग कर केंद्र में बैठे बड़े नेता व आरएसएस के नेता कहते हैं कि हम संविधान बदल देंगे और पिछले दिनों जिस तरह से एससी एसटी एक्ट में बदलाव करने की कोशिश की गई। इससे आज हमारे देश का संविधान खतरे में है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर 23 अप्रैल को यह निर्णय लिया गया कि संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी पूरे देश में संविधान बचाओ रैलियों का आयोजन करेगी।
विज्ञापन

तंवर ने कहा कि आने वाले 2019 के चुनावों में देश व प्रदेश की जनता भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगी। जनता अब सब समझ चुकी है और जुमलेबाज भाजपा सरकार के बहकावे में नहीं आने वाली है। अशोक तंवर ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा खरीद फरोख्त के माध्यम से सरकार बनाना चाहती थी लेकिन वहां की जनता ने कांग्रेस और जेडीएस का साथ देकर भाजपा के मंसूबे पर पानी फेर दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस और जेडीएस के विधायक न डरे और न ही बिके, इसके लिए वह बधाई के पात्र है। एक सवाल के जवाब में प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि हिसार में सीएम मनोहर लाल खट्टर पर काला तेल डाले जाने की निंदा की और कहा कि व्यक्ति को ऐसा नहीं करना चाहिए। सफाई कर्मचारियों के सवाल पर तंवर ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगों को सरकार जल्द से जल्द पूरा करें, अगर कल तक उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह खुद गुड़गांव जाकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे और सफाई कर्मचारियों को उनका हक दिलाकर ही दम लेंगे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री बिजेन्द्र कादियान, कोषाध्यक्ष तरूण भंडारी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य पंकज पुनिया, जयपाल सिंह लाली, अनुसूचित जन-जाति विभाग के चेयरमैन ज्ञान सहोता, डा. सुनील पंवार, कृष्ण शर्मा बसताड़ा, राजेन्द्र कल्यण, डा. खजान सिंह, रघुबीर रोड, जंगला राम, संतोष तेजान, सुषमा नागपाल, श्रवण कुमार, पवित्र विर्क, विशाल सिंगला, जगबीर जोगना, दयाल सिरोही, मुनीश कामरा, प्रशांत अरोड़ा समेत सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें