सभी डिवीजनों में बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। ऑल हरियाणा पॉवर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन की राज्य कार्यकारिणी के पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सभी सब डिवीजनों में धरना प्रदर्शन किया गया। सब अर्बन सब डिवीजन में प्रधान प्रमोद राणा, नेवल सब डिवीजन में प्रधान जगमाल सिंह, कंस्ट्रक्शन में प्रधान ललित शर्मा, रामनगर में प्रधान सुरेश शर्मा, एचवीपीडब्लयू कांप्लेक्स में प्रधान देवीदत्त पांडे, सिटी सब डिवीजन में सुभाष सेन और डिवीजन कार्यालय में प्रधान रमेश शर्मा की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया गया। बिजली कर्मचारियों ने कहा कि सरकार मानी गई मांगों को जल्द लागू करे। कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, समान काम के लिए समान वेतन मिले, पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल किया जाए, पंजाब के समान वेतन मिले और जोखिम भत्ता लागू किया जाए। इस अवसर पर राज्य उपप्रधान एनपी सिंह, सर्किल सचिव मुकेश जांगड़ा, यूनिट प्रधान अव्वल सिंह, राजेंद्र राणा ने कहा कि 19 अप्रैल को यूनिट स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे। 29 अप्रैल को जींद में होने वाली सर्वकर्मचारी संघ की रैली में बिजली कर्मचारी शामिल होंगे। इस अवसर पर राज्य उपप्रधान एनपी सिंह, सर्किल सचिव मुकेश जांगड़ा, अव्वल सिंह, राजेंद्र राणा, सुशील गुर्जर, रमेश शर्मा, ललित शर्मा, सुरेश शर्मा, सुभाष सेन, राजिंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, सोहन लाल, प्रमोद राणा, अशोक लाठर, महाबीर, जसवंत सिंह आदि मौजूद रहे।