फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिबा फुले ने महिलाओं को किया शिक्षा के प्रति जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योतिबा फुले ने महिलाओं को किया शिक्षा के प्रति जागरूक : रामफल सैनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा। गांव बरसत में शिव शांति युवा संगठन अमृतपुर कलां के तत्वावधान में महात्मा ज्योतिबा फुले के जन्मदिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संगठन के पदाधिकारियों व महिलाओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष रामफल सैनी ने की। कार्यक्रम में ज्योतिबा फुले व सावित्री बाई फुले के जीवन से महिलाओं को परिचित करवाया गया। रामफल सैनी ने कहा कि ज्योतिबा फुले ने सती प्रथा, विधवा विवाह, छूआछूत और बाल-विवाह जैसी कई कुप्रथाओं के खिलाफ लोगों को जागरूक किया। शिक्षा को लेकर ज्योतिबा फुले ने उल्लेखनीय कार्य किए। वहीं सावित्री बाई फूले ऐसी पहली महिला थी, जिन्होंने घर से बाहर निकलकर महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में महिला पंच सुरजीत कौर ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर युवतियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी। युवतियों ने गीतों, भाषणों और नृत्यों से सभी का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पूजा ने प्रथम और बबली ने दूसरा स्थान हासिल किया। डांस में निशा प्रथम, प्रिति और कंचन दूसरे स्थान पर रही। गायन में प्रथम प्रमिला और दूसरा स्थान पिंकी ने प्राप्त किया। इस मौके पर गीता रानी, सीमा रानी, मंजू देवी, पिंकी देवी, मूर्ति, सोनिया, बिमला, रेखा, काजल, निक्को, शिखा और छवि आदि मौजूद थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें