फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने 26 जनवरी तक चालकों की मांगे लागू करने का आश्वासन दिया : कर्मबीर नरवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज चालकों को मांगें लागू करने का मिला आश्वासन : नरवाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
हरियाणा रोडवेज चालक संघ की ओर से करनाल बस स्टैंड परिसर में बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि सरकार ने चालक संघ की मांगों को जल्द लागू करने का आश्वासन दिया है। चालक संघ का प्रतिनिधिमंडल परिवहन मंत्री और अधिकारियों से चंडीगढ़ में मिला। इस वार्ता में सरकार की ओर से कई मांगों को तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया और आश्वासन दिया गया कि 26 जनवरी तक सभी मांगों को लागू कर दिया जाएगा। कर्मचारी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल में राज्य प्रधान आनंद शर्मा, कार्यकारी प्रधान कृष्ण कादियान, महासचिव कर्मबीर नरवाल, वरिष्ठ उपप्रधान कंवल सिंह, उपप्रधान साहब सिंह, उपप्रधान अमरनाथ ढांडा, सचिव सुरेश प्रजापति, आडिटर रामदिया व संगठन सचिव जंगशेर सिंह शामिल रहे। कर्मबीर नरवाल ने बताया कि चालकों की प्रमोशन को लेकर वार्ता में विचार विमर्श हुआ। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही चालकों की प्रमोशन की जाएगी। सभी राजपत्रित अवकाश चालकों, परिचालकों को दिए जाएंगे। चालकों के स्पेशल वेतन में बढ़ोतरी की जाएगी। रिस्क एलाउंस को लेकर कमेटी का गठन किया जाएगा। चालक से केएमपीएल की रिकवरी नहीं की जाएगी। कर्मबीर नरवाल ने कहा कि चंडीगढ़ में परिवहन मंत्री से मुलाकात के दौरान संयुक्त संघर्ष समिति ने चालक संघ का विरोध किया, इसकी संघ पुरजोर निंदा करता है। बैठक में डिपो प्रधान जितेंद्र कुमार, सचिव मनोज इंदौरा, उपप्रधान काला राणा, सुरेश प्रजापति, उप चेयरमैन रणवीर सिंह और वरिष्ठ उपप्रधान राकेश काला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें