करनाल। पूर्व सैनिक सभा की मासिक मीटिंग 13 अगस्त को कर्ण पार्क, नजदीक शहीदी स्मारक के पास होगी। यह जानकारी पूर्व सैनिक सभा के अध्यक्ष अजमेर सिंह ने दी। उन्होंने इस अवसर पर बताया कि मासिक मीटिंग में पूर्व सैनिकों व उनके परिवार में आ रही समस्याओं के बारे में विचार-विमर्श किया जायेगा। सभी पूर्व सैनिकों से अनुरोध है कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में मीटिंग में पहुंच कर अपने विचार रखें।