करनाल। जिले में अलग अलग जगह छापेमारी करते हुए पुलिस ने दो लोगों को साढ़े नौ ग्राम स्मैक के साथ काबू किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी रोहित गुप्ता उर्फ काकू वासी बनिया वाला मोहल्ला वार्ड न. 3 कुंजपुरा को सेक्टर 9 टी प्वाइंट से आरोपी को 4.58 ग्राम स्मैक सहित काबू किया है। वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने आरोपी हितेश वासी गली न. 2 गांधी नगर करनाल को सेक्टर 7 से आरोपी को 4.92 ग्राम स्मैक सहित काबू किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।