करनाल। जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक आगामी 28 जून को सुबह 11 बजे स्थानीय पंचायत भवन में होगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्य संसदीय सचिव डॉ. कमल गुप्ता करेंगे। यह जानकारी डीआरओ राजबीर धीमान ने दी। वहीं, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनी पसरीचा ने बताया कि 23 जून को दोपहर 12:15 मिनट पर लघु सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में जिला स्तरीय एडवाइजरी कमेटी की बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता डीसी मंदीप सिंह बराड़ करेंगे।