फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बैंक में बुजुर्ग का बैग काटकर 60 हजार रुपये किए चोरी

विज्ञापन
  सीसीटीवी में बैग से पैसे निकालती महिला। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


इंद्री। बस अड्डे के नजदीक स्टेट बैंक में पैसे निकलवाने आए डबकौली गांव निवासी बुजुर्ग लच्छीराम का बैग काटकर 60 हजार रुपये चोरी कर लिए गए। उन्होंने दो महिलाओं पर चोरी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इंद्री थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों का कोई भी सुराग नहीं लग पाया है। इंद्री थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि घटना मंगलवार दोपहर की है। लच्छीराम स्टेट बैंक की इंद्री शाखा से रुपये निकलवाने आए था। खाते से साठ हजार रुपये निकलवाने के बाद उन्होंने एंट्री करवाने के लिए पासबुक बेटे को दे दी। वह बैंक में ही बैठ गए थे। सीसीटीवी में दिख रहा है कि दो महिलाएं उनके पास आकर बैठ गई। जब वो चलने लगे तो उन्हें नीचे से बैग कटा हुआ मिला। बैग में देखा तो पैसे गायब थे। फुटेज देखकर उन्होंने अपने पास बैठीं दो महिलाओं पर शक जताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें