करनाल। घर के बाहर खड़ी तीन गाड़ियों से चोर 600 लीटर डीजल चोरी कर ले गए। गाड़ी के मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में नीलोखेड़ी निवासी प्रेमकुमार ने बताया कि उसके पास तीन गाड़ियां हैं। जिन पर ड्राइवर रखे हैं। तीन अगस्त को सभी गाड़ियां यूपी से आई थी तो ड्राइवर ने गाड़ियों को घर के बाहर खड़ा कर दिया। सुबह उठकर जब गाड़ियां चेक की तो डीजल टैंक के ढक्कन टूटे पाए गए। तीनों गाड़ियों से चोर करीब 600 लीटर डीजल चोरी कर ले गए। संवाद