करनाल। हरियाणा सीएम कप प्रतियोगिता के अंतर्गत ब्लॉक, जिला, मंडल व राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगीं। जिला खेल अधिकारी सुधा भसीन ने बताया कि सीएम कप के अंतर्गत सात अगस्त से खंड स्तर पर, 17 से 18 अगस्त तक जिला स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा।
जोन स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन 21 अगस्त को किया जाएगा। सीएम कप प्रतियोगिता में छह खेल हैंडबॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, खो-खो व कबड्डी के मुकाबले होंगे।यह आयोजन खेल विभाग की ओर से किया जा रहा है। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि राज्य स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन 24 से 25 अगस्त को कुरुक्षेत्र में किया जाएगा। खिलाड़ियों के लिए खाने व ठहरने की व्यवस्था जोन व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता स्थल पर की जाएगी। टीमों के ड्रॉ खेल विभाग की ओर से भेजे जाएंगे।