फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सर्च ऑपरेशन में 60 घरों की जांच

Sun, 05 Apr 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। पुलिस ने शनिवार को संदिग्ध नशा तस्करों के ठिकानों पर व्यापक सर्च अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न गांवों और कॉलोनियों में घर-घर जाकर जांच की गई, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर अंकुश लगाया जा सके।

थाना गुहला के एसएचओ पीएसआई शनेष की टीम ने गांव चाणचक, दाबनखेड़ी, रत्ताखेड़ा और अंगौध में अभियान चलाया। वहीं थाना चीका के एसएचओ एसआई संदीप कुमार की टीम ने चीका की विभिन्न कॉलोनियों सहित गांव कल्लर माजरा में सर्च ऑपरेशन किया।
विज्ञापन


इस अभियान में कुल सात टीमों के करीब 60 पुलिसकर्मियों ने भाग लिया और लगभग 60 घरों की जांच के साथ अन्य स्थानों की भी छानबीन की। जांच के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि कहीं मादक पदार्थ छिपाकर न रखे गए हों या कोई संदिग्ध व्यक्ति अवैध रूप से निवास न कर रहा हो।

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और अपराधियों व नशा तस्करों में भय उत्पन्न करना है। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस कैथल को नशामुक्त बनाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस टीमों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान आमजन को भी जागरूक किया और अपील की कि नशा तस्करों या किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने

कहा कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। इससे अपराधी या तो अपराध छोड़ने को मजबूर होंगे या क्षेत्र

छोड़ देंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा बेचकर अर्जित की गई संपत्ति की भी जांच की जा रही है और अवैध संपत्ति को अटैच किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें