119....रक्तदाता को बैच लगाते विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण । प्रवक्ता
घरौंडा/करनाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़े के तहत मधुबन मंडल के शक्ति केंद्र गांव कालरम में सोमवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 56 लोगों ने रक्तदान किया। विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने रक्तदाताओं को बैज लगाए और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक मानवता से भरा कार्य है, जिसमें कोई भी स्वस्थ व्यक्ति अपने रक्त का एक हिस्सा दूसरों की जान बचाने के लिए दान करता है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, महामंत्री सतबीर गोस्वामी, अजय राणा, शक्ति केंद्र प्रमुख संदीप लोहाट व अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे। संवाद