फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टपरियों के ग्रामीणों ने शहीदों के लिए इकट्ठा किए 1.13 लाख रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इंद्री (करनाल)। पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद सैनिकों की मदद के लिए टपरियों के ग्रामीणों ने नई पहल की। डॉ. धर्मबीर सिंह की अगुवाई में गांव के बुजुर्गों ने बीती 28 फरवरी को पंचायत कर फैसला किया था कि वह अपनी एक महीने की बुढ़ापा पेंशन शहीदों को देंगे। इस पर अमल करते हुए सोमवार को ग्रामीणों ने शहीदों के लिए 1.13 लाख रुपये इकट्ठा किए। बुजुर्गों के अलावा अन्य ग्रामीणों ने भी इसमें मदद की। गांव के कुल 90 लोगों ने आपसी सहयोग से यह रकम जमा की। इसका डिमांड ड्राफ्ट बनवा लिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि इसे मंगलवार को जिला सैनिक बोर्ड के अधिकारियों को सौंपा जाएगा। शहीदों के लिए यह राशि जुटाने में गांव की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया। ग्रामीण पूर्णचंद, बरखा राम, माया राम, सतपाल, रुलदा राम, महिंद्र, जयपाल, तेजा राम, सुरता राम, जगमाल, हुकमचंद, जयभगवान, ओमप्रकाश, जीत राम, सत्यवान, लालचंद, रामकुमार, रघुबीर, अजमेर सिंह, मामचंद, राजकुमार, शिव राम, गुलाब सिंह, प्रमोद, प्यारा लाल, ईशम सिंह, श्रीचंद, कृपाल, अमन, पृथ्वी सिंह, बलजीत, सूरजभान, सोनू राम, ओमप्रकाश, माया राम, रामचंद्र, श्याम लाल, जागीर सिंह, बैशाखी राम, काशी राम, कलीराम, डॉ. धर्मबीर, करेशनचंद, रामपाल, रामकरण, गुरदयाल, धर्मपाल, रामेश्वर, धर्मबीर, दलबीर, रामपाल, जय सिंह, प्रीतम सिंह, प्रेमचंद, रामशेर, साहब सिंह, गुलाब, कश्मीर, गुरदेव सिंह, गुरनाम सिंह, जीतो देवी, रोशनी देवी, रेशमी देवी, उर्मिला देवी, केला देवी, माया देवी, जगिंद्रो, निर्मला, रोशनी, कृष्णा देवी, लीला देवी, संतोष देवी, गुरदेवी, निर्मला, तेजो देवी, रामकौर, सुनीता, बसो देवी, जगीरो देवी, कांता देवी, परेमश्वरी, जवंतरी, कांता, सोना देवी, संतोष देवी, सरोज, संयोगिता, संगीता रानी व सीना देवी ने यह राशि दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें