फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब परीक्षा परिणाम वाले विद्यालयों में सुबह डेढ़ और शाम को एक घंटा लगेंगी विद्यार्थियों की एक्स्ट्रा क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में जिन स्कूलों का परीक्षा परिणाम खराब आया था, उन स्कूलों में शिक्षा विभाग ने सुबह-शाम एक्स्ट्रा क्लास लगाने के निर्देश दे दिए हैं। पिछले साल से बेहतर रिजल्ट लाने के लिए स्कूल में अब सुबह डेढ़ घंटा और शाम को एक घंटा एक्स्ट्रा विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा।
ये कक्षाएं सुबह 8.30 बजे से 10 बजे तक और शाम को 3 बजे से 4 बजे तक लगाई जाएंगी। जिले में 60 के करीब ऐसे स्कूल हैं जिनका परीक्षा परिणाम खराब रहा था। इनमें दस ऐसे स्कूल हैं जिनका परिणाम दस प्रतिशत से नीचे रहा था। 18 दिसंबर 2018 को एसीएसएसआई की अध्यक्षता में खराब परीक्षा परिणाम वाले विद्यालयों के परीक्षा परिणाम में सुधार लाने के निर्देश दिए थे, लेकिन जनवरी की प्री-बोर्ड परीक्षाओं का विश्लेषण करने पर पाया गया कि इन स्कूलों के परिणामों में कोई सुधार नहीं हुआ है। बता दें 7 मार्च से 12वीं और 8 मार्च से 10वीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं।
विज्ञापन


तीन साल पुराने प्रश्न पत्रों को कराया जाए अभ्यास
शिक्षा विभाग ने निर्देश दिए हैं कि बोर्ड की साइट पर पिछले तीन वर्षों के प्रश्न पत्र अपलोड किए गए हैं, विद्यालयों में इन प्रश्न पत्रों का अभ्यास कराया जाए ताकि विद्यार्थियों की तैयारी अच्छी हो सके।

अध्यापक ना होने पर दूसरे स्कूल से किया जाए प्रबंध
विभाग ने यह भी निर्देश दिए हैं कि जिन स्कूलों में गणित, अंग्रेजी, विज्ञान विषय के अध्यापक नहीं है तो निकतम विद्यालयों से अध्यापकों का प्रबंध किया जाए या फिर सुगम शिक्षा के तहत सेवानिवृत्त अध्यापकों का प्रबंध किया जाए, ताकि विद्यार्थी इन विषयों की तैयारी अच्छे से कर सके

कमजोर विद्यार्थियों पर दिया जाए अधिक ध्यान
स्कूल में जो विद्यार्थी पढ़ाई में कमजोर है, उनका समूह बनाकर उन विद्यार्थियों पर अधिक ध्यान दिया जाए ताकि उनका भी परीक्षा परिणाम बेहतर आ सके। अक्सर ग्रामीण क्षेत्र में अंग्रेजी और मैथ में विद्यार्थी कमजोर रहते हैं।इन दोनों विषयों पर अध्यापक ज्यादा फोकस करें।

ये स्कूल हैं जिनका परिणाम आया था दस प्रतिशत से नीचे
राजकीय उच्च विद्यालय बालु का 0 प्रतिशत, राजकीय उच्च विद्यालय मूंड का भी 0 प्रतिशत, राजकीय उच्च विद्यालय कालरों का भी 0 प्रतिशत रिजल्ट रहा था। इसी प्रकार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेखपुरा सोहाना का 2.99 प्रतिशत, राजकीय उच्च विद्यालय उडाना का 3.1 प्रतिशत, राजकीय उच्च विद्यालय पंघाला का 4.76 प्रतिशत, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उपलाना का 6.97 प्रतिशत, राजकीय उच्च विद्यालय कलवाहेड़ी का 8.22 प्रतिशत, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोहड़ी जागीर का 7 प्रतिशत व राजकीय उच्च विद्यालय महमदपुर का 8.8 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन



सरकारी स्कूलों का दसवी व 12वीं कक्षा का परिणाम पहले से बेहतर आए इस लिए विभाग ने निर्देश जारी किए हैं कि खराब परिणाम वाले स्कूलों में एक्स्ट्रा कक्षाएं लगाई जाए। सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए हैं और कक्षाएं लग भी रही हैं।-ईश्वर सिंह, डीईओ, कारनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें