फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में अर्जुन रहा प्रथम, ट्रैफिक नियमों की जानकारी होने पर दृष्टि को मिला नकद पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। परिवहन विभाग ने 30वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत कैथल रोड स्थित दून इंटरनेशनल स्कूल में पेंटिंग व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। करनाल के एडीसी व आरटीए करनाल निशांत यादव आदेशानुसार करनाल में रोजाना परिवहन विभाग आम जनता और बच्चों को जागरूक करने के लिए नए-नए कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।
इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज परिवहन विभाग की टीम ने कैथल रोड स्थित दून इंटरनेशनल स्कूल में सड़क सुरक्षा को थीम बनाकर पेंटिंग व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जहां दूसरी कक्षा से दसवीं कक्षा के बच्चों ने प्रतिस्पर्धा में भाग लिया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कक्षा 7वीं से अर्जुन को प्रथम, कक्षा छठी से प्रभा को द्वितीय, कक्षा आठवीं से देव को तृतीय और कक्षा सातवीं से अनीश को सांत्वना पुरस्कार मिला। वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता में कक्षा तीसरी से इंद्रजीत को प्रथम, कक्षा दूसरी से सिमरन मान को द्वितीय, कक्षा दूसरी से जैसमीन को तृतीय तथा कक्षा तीसरी से प्राची को सांत्वना पुरस्कार मिला। इस मौके पर रेड क्रोस की ओर से जिला प्रशिक्षण अधिकारी पीसी धीमान ने बच्चों को फर्स्ट एड कैसे दी जाती है उस पर जानकारी देते हुए बच्चों से सड़क सुरक्षा से संबंधित सवाल पूछे, जिसमें दूसरी कक्षा की छात्रा दृष्टि उप्पल ने सभी सवालों का जवाब देकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के निरीक्षक जोगेंद्र ढुल ने दृष्टि को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया और सभी बच्चो को सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी देते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज कल देखने में आ रहा है कि स्कूली बच्चे भी दोपहिया वाहन और कार चला रहे हैं, जोकि उन बच्चों को साथ-साथ अन्य राहगीरों के लिए भी किसी खतरे से कम नहीं है।
विज्ञापन

ढुल ने कहा कि हमें लाइसेंस बनवाने के बाद ही वाहन चलाना चाहिए, क्योंकि ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते वक़्त विभाग द्वारा सभी को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जाती है और वाहन भी चलवाकर देखा जाता है। कार्यक्रम के अंत में दून इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य जतिंदर कौर ने परिवहन विभाग के सहायक सचिव सुशील जैन, निरीक्षक जोगेंद्र ढुल और रेड क्रॉस से जिला प्रशिक्षण अधिकारी पीसी धीमान को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर परिवहन विभाग के निरीक्षक मुनीश कुमार, सुरजीत सिंह, सुरेश कुमार, राकेश कुमार, दून इंटरनेशनल स्कूल की शिक्षक रणजीत कौर, नेहा देवी, नेहा आर्या, प्रेरणा शर्मा, अनिल शर्मा, दिनेश पाल, नीलम शर्मा, प्रीत कौर और रुपिंदर कौर मुख्य तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें