फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलोखेड़ी में होगा मथुरा-कुरुक्षेत्र एक्सप्रैस ट्रेन का ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। करनाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद अश्विनी चोपड़ा के प्रयासों से अब नीलोखेड़ी रेलवे स्टेशन पर कुरुक्षेत्र-मथुरा एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव होगा। यह ट्रेन सप्ताह में पांच बार नीलोखेड़ी रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन नं. 11901/11902 मथुरा-कुरुक्षेत्र से चलेगी। इससे नीलोखेड़ी क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
यह जानकारी केंद्रीय रेल एवं कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने एक पत्र के माध्यम से सांसद अश्विनी चोपड़ा को दी है। रेल मंत्री ने बताया कि करनाल लोकसभा से सांसद अश्विनी चोपड़ा समय-समय पर अपने संसदीय क्षेत्र में रेलवे से संबंधित समस्याओं के बारे जानकारी देते रहते हैं, जोकि उनके द्वारा किया गया कार्य बहुत ही प्रशंसनीय है। सांसद अश्विनी चोपड़ा ने मथुरा-कुरुक्षेत्र ट्रेन के ठहराव को लेकर रेल मंत्री पीयूष गोयल का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि काफी समय से नीलोखेड़ी के लोग मथुरा-कुरुक्षेत्र ट्रेन के ठहराव की मांग कर रहे थे, जिसे देखते हुए उन्होंने लोगों की इस मांग को रेल मंत्री के समक्ष रखा और काफी प्रयासों के बाद आज इसे मंजूरी मिल गई है।

सांसद अश्विनी चोपड़ा का प्रयास सराहनीय : आनंद
भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद ने मथुरा-कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव पर प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा कि नीलोखेड़ी में ट्रेन के ठहराव से क्षेत्रवासियों को यात्रा में काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने इस ठहराव के लिए केंद्रीय रेल एवं कोयला मंत्री पीयूष गोयल एवं सांसद अश्विनी चोपड़ा का आभार व्यक्त किया है। आनंद ने कहा कि करनाल से सांसद अश्विनी चोपड़ा हमेशा जनता की सेवा के लिए समर्पित रहते हैं। उनके द्वारा जनहित में उठाये जा रहे कदम प्रशंसनीय है। आनंद ने कहा कि मथुरा-कुरुक्षेत्र ट्रेन के ठहराव का श्रेय सांसद अश्विनी चोपड़ा को जाता है।
विज्ञापन


ट्रेन के ठहराव का मिलेगा जनता को भरपूर लाभ : कबीरपंथी
नीलोखेड़ी से विधायक भगवानदास कबीरपंथी का कहना है कि सांसद अश्विनी चोपड़ा के अथक प्रयासों से ही नीलोखेड़ी रेलवे स्टेशन पर मथुरा-कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव संभव हो पाया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि सांसद अश्विनी चोपड़ा ने क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करवाया है। इससे पूरे नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। कबीरपंथी ने बताया कि इससे पहले भी सांसद अश्विनी चोपड़ा ने तरावड़ी रेलवे स्टेशन पर भी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव करवाया गया था, जिसका क्षेत्र की जनता को भरपूर लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें