अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। तरावड़ी रेलवे स्टेशन पर अब स्टेशन मास्टर ही ट्रेन को सिग्नल देने के साथ पटरी भी बदलेंगे। बता दें उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल द्वारा नए पैनल के सिस्टम को लागू करने के लिए तरावड़ी रेलवे स्टेशन पर चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है। इससे नई बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया है। जिसे देखने के लिए उत्तर रेलवे के एडीआरएम राजीव धनखड़ शनिवार को करनाल रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। फिर वहां से वे सड़क से तरावड़ी स्टेशन पहुंचे और नॉन इंटरलॉिकिंग का निरीक्षण किया। करीब दो घंटे निरीक्षण करने के बाद वे दोबारा करनाल पहुंचे और करनाल रेलवे स्टेशन पर बनने वाले रेलवे फुट ओवरब्रिज का निरीक्षण किया और ब्रिज का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। तरावड़ी में चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग सिस्टम कार्य के कारण शनिवार को कई ट्रेनें प्रभावित रही तो वहीं रविवार को भी सुपरफास्ट के साथ पैसेंजर ट्रेन भी रद्द रहेंगी। रेलवे ने 5 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन करने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जल्द ही करनाल स्टेशन पर भी नॉन इटरलॉकिंग सिस्टम लगाया जाएगा। क्योंकि फिलहाल ट्रेन की पटरी बदलने के लिए अलग से कैबिन है और वह मैनुअल कांटा बनाकर पटरी बदलते हैं। वहीं एडीआरएम के आने की सूचना मिलते ही स्टेशन पर साफ सफाई का दौरा शुरू हो गया। सुबह से लेकर दोपहर तक साफ सफाई चलती रही। क्योंकि एडीआरएम ने स्टेशन पर पहुंचकर पहले रेलवे फुट ओवरब्रिज का निरीक्षण किया और फिर तरावड़ी गए थे।
........................................
यह गाडिय़ां रद्द रहेंगी
12460 वह 12459 अमृतसर नई दिल्ली अमृतसर ट्रेन दोनों 23 सितंबर को रद्द रहेंगी। वहीं 64465 व 64454 नई दिल्ली -कुरूक्षेत्र ट्रेन को भी रद्द किया गया है। एक्सप्रेस ट्रेन रविवार को भी रद्द रहेगी, जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है और कई गाडिय़ां कुछ पिछले स्टेशनों पर रोक कर चलाई जाएंगी इसके अलावा उत्तर रेलवे ने दो ट्रेनों को रास्ते में रोककर चलाने का निर्णय लिया है इनमें से 12715 हुजूर साहिब नांदेड़ अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस ट्रेन है जिसे आदर्श नगर दिल्ली कुछ समय रोक कर चलाया जाएगा।
रेलवे फुट ओवरब्रिज के कार्य में बाधा बनी बिजली की तारें
करनाल रेलवे स्टेशन पर बन रहे फुट ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य में बिजली की तारें बाधा बन रही है। एडीआरएम ने जल्द से जल्द इस समस्या को दूर कर रेलवे फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य पुरा करने के निर्देश दिए हैं।
..................
नए पैनल को चलाने के लिए तरावड़ी रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है, जिस कारण एक सुपरफास्ट अप व डाउन को रद्द किया गया है, वहीं अप व डाउन की दो पैसेंजर ट्रेनों को भी रद्द किया गया है, जबकि 5 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है दो ट्रेनों को रोक कर चलाने का निर्णय लिया गया यह परिवर्तन 23 सितंबर को ही प्रभावी रहेगा। इसके बाद सभी ट्रेनें सामान्य रूप से चलेंगी।
- प्रताप सिंह राणा, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे स्टेशन तरावड़ी।