फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली-पानी की समस्या को लेकर अशोक तंवर समेत महिलाओं ने फोड़े मटके

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा में भाजपा सरकार के शासनकाल में बिजली और पानी की समस्याओं के विरोध में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर जी के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षता में मटका फोड़ प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में महिलाओं ने सिर पर मटकी उठा कर विरोध जताया। यह प्रदर्शन पुरानी सब्जी मंडी से शुरू होकर शहर में कमेटी चौक मटके फोड़ और ट्यूब तोड़ कर समाप्त हुआ। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से चुनावी वायदे को पूरा करने में विफल साबित हुई है। हरियाणा में कहीं बिजली की समस्या है तो कहीं पानी की समस्या है। सरकार ने बिजली बिलों में वृद्धि कर जनता की जेब पर डाका डाला है। डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ जनता में भारी रोष है।

क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता कमेटी चौक पर एकत्रित हुए। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पूरे प्रदेश में बिजली और पानी की दिक्कत है। खुद सीएम के शहर में कई कई घंटे तक बिजली नहीं आती है और कई कॉलोनियों में आज भी पानी की दिक्कत है। इस प्रदर्शन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवार, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग के चेयरमैन ज्ञान सहोता, पूर्व मंत्री बिजेंद्र कादयान बिल्लू, शेर प्रताप शेरी, कृष्ण शर्मा बसताड़ा, डॉ. खजान सिंह, सरवन कुमार, कुलवंत कलेर, प्रशांत अरोड़ा, विक्रमजीत सलारू, महिला नेत्री संतोष तेजलान, सरिता सरोहा, सुषमा नागपाल, पिछड़ा वर्ग हरयाणा के उपाध्यक्ष व करनाल के प्रभारी संतोष पांचाल, संतोष केरालिया, रेखा गुर्जर, नरेश संधू, मेहर सिंह राणा, मनोज बेगमपुर, सुखविंदर पाल, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायपुरी में फिर से पानी की समस्या
न्यायपुरी में पानी की समस्या एक बार फिर से पैदा हो गई है। 15 दिन पहले भी कॉलोनी का ट्यूबवेल खराब हो गया था और लोगों को तीन दिन तक पानी को लेकर परेशानी झेलनी पड़ी थी। रविवार को फिर से जन स्वास्थ्य विभाग का ट्यूबवेल खराब हो गया। पानी की सप्लाई के समय पानी में गंदगी पहुंची और कीचड़ भी आया। जैसे ही कॉलोनी के लोग ट्यूबवेल पर पहुंचे और शिकायत की तो विभाग की ओर से बताया कि अभी नया ट्यूबवेल लगाया गया है। ट्यूबवेल में दिक्कत होने के कारण समस्या आई है। इसे ठीक करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें