फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टावर से 14 बैटरी चोरी करके भागे चोर, कंपनी कर्मचारियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
टावर से 14 बैटरी चोरी करके भागे चोर, कंपनी कर्मचारियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
गढ़ी मुल्तान के पास एक टावर से बदमाश 14 बैटरियां चोरी कर ले गए। यही नहीं, बदमाशों ने कपंनी के कर्मचारियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बसताड़ा निवासी राजकुमार ने बताया कि वह निशा कंपनी में सुपरवाइजर है। वह मंगलवार रात अपने साथी अनिल के साथ गाड़ी में गढ़ी मुल्तान टावर पर जा रहे थे। वहां पहुंचे तो टावर के पास एक बोलेरो पहले से खड़ी थी। तीन-चार लोग टावर से बैटरियां चोरी कर गाड़ी में रख रहे थे। उन्होंने बदमाशों को रोकना चाहा तो उनपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया और भाग निकले। इस दौरान उसे चोट भी लग गई। बदमाश टावर से 14 बैटरियां ले गए हैं। मौके पर यूपी निवासी साददा नाम के एक व्यक्ति का आधार कार्ड मिला है, जो उन्होंने पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें