फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अकाउंटेंट का एटीएम कार्ड बदलकर बैंक खाते से निकाले 66 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला अकाउंटेंट का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 66 हजार रुपये
विज्ञापन

करनाल (ब्यूूरो)। मॉडल टाउन स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम में महिला अकाउंटेंट का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 66 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हांसी चौक निवासी मंजू रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सरकारी महकमे में अकांउटेंट हैं। वह ड्यूटी कर शाम को घर वापस जा रही थीं। पैसे निकालने के लिए वह मॉडल टाउन में स्थित एसबीआई के एटीएम पर गईं। एटीएम से रुपये नहीं निकले। एटीएम में खड़े एक युवक ने मदद के बहाने कार्ड ले लिया और उन्हें रुपये निकालकर दे दिए। इसी बीच उसने उनका कार्ड बदल लिया। जब वह घर पहुंचीं तो मोबाइल पर 66 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। उन्होंने तुरंत बैंक और पुलिस को सूचना दी। मॉडल टाउन चौकी प्रभारी चरण सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें