फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 जनवरी को जिला मुख्यालयों पर आंगनवाड़ी वर्कर करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालयों पर आंगनबाड़ी वर्कर का प्रदर्शन 11 को
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
कर्ण पार्क में आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आंगनबाड़ी वर्करों की समस्याओं और मांगों पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि मांगों को लागू करवाने के लिए संघर्ष जारी रखा जाएगा और 11 जनवरी को प्रदेशभर में सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौंपे जाएंगे। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष जंग बहादुर यादव ने कहा कि 17 नवंबर को दिल्ली में संसद के घेराव के दौरान सरकार ने आंगनबाड़ी व आशा वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि संघ की ओर से तीन फरवरी को करनाल में प्रदेश स्तरीय अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा। बैठक में विजय लक्ष्मी, सुनीता धीमान, कांता शर्मा, अनीता, मीना, रोशनी, इंद्रा, महेंद्र नरवाल और वेदप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें