फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में भर्ती होने को दौड़ लगाते समय नहर में बहे छात्र का शव एक सप्ताह बाद मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर में बहे छात्र का मिला शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा।
लगभग एक सप्ताह पूर्व सेना में भर्ती होने की तैयारी के लिए गांव स्टौंडी की नहर के किनारे दौड़ लगाने गए छात्र का शव बुढ़नपुर पुल के पास बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस में भेज दिया है। बता दें कि गांव स्टौंडी निवासी तेजपाल का 17 वर्षीय बेटा प्रवीण कुमार पिछले सोमवार सुबह साथियों के साथ आवर्धन नहर पर दौड़ लगाने के लिए गया था। बीजना पुल के पास सामने से आ रही बाइक को साइड देने के लिए नहर की तरफ दौड़ने लगा। गहरी धुंध होने के कारण युवक का पांव अचानक फिसला और वह नहर में जा गिरा। पुलिस व गोताखोर पिछले एक सप्ताह से छात्र का शव तलाशने के लिए जुटी हुई थी और ग्रामीण भी नहर पर डेरा जमाए हुए थे। लगभग एक सप्ताह के बाद छात्र का शव बुढ़नपुर पुल के पास बरामद कर लिया है। शव मिलने की सूचना मिलते ही ग्रामीण पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि लगभग एक सप्ताह पूर्व नहर में डूबे छात्र का शव बुढ़नपुर पुल के पास बरामद हो गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें