फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीज और वन महोत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। एसबीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तीज एवं वन महोत्सव के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने शिरकत की। विद्यालय प्रबंधन के चेयरमैन दीवान कुलदीप और अन्य सदस्यों ने उपायुक्त के साथ स्कूल में पौधरोपण किया। तत्पश्चात तीजोत्सव का आनंद लिया।
विज्ञापन

उपायुक्त दहिया ने कहा कि शिक्षा विद्यार्थी के जीवन की नीव होती है, नींव जितनी मजबूत होगी व्यक्तित्व उतना ही निखरेगा। विद्यालय के सचिव जीपी सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को उनकी संस्कृति से जोड़े रखने का कार्य करते हैं। उन्होंने पर्यावरण का महत्व बताते हुए बच्चों को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। हरियाणवी लोकगीत, लोकनृत्य और पंजाबी भांगडे से सजे कार्यक्रम के दौरान मेंहदी तथा रंगोली प्रतियोगिताएं भी हुई। चेयरमैन कुलदीप सिंह और अचरण सिंह ने विद्यालय प्रबंधन की ओर से उपायुक्त दहिया को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्या हरजीत कौर, रितु भाटिया, उषा सीकरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें