फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल न जमा करने पर 35 उपभोक्ताओं के कटे कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिली बिल न जमा करने पर 35 उपभोक्ताओं के कटे कनेक्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नीलोखेड़ी। एचएसईबी द्वारा गांव व नगर में बिजली के बकाया बिलों की वसूली के लिए अभियान छेड़ दिया है। इस अभियान के अर्न्तगत जिन उपभोक्ताओं पर बिजली विभाग का बिल बकाया है उनके घरों में जाकर बिजली की बिलों की वसूली की जा रही है और न देने पर उनके बिजली के कनेक्शन काटे जा रहे है। उपमंडल अभियन्ता राजभज जांगड़ा ने बताया कि बिलों के वसूली के लिए गांव व नगर में 6 टीमों का गठन किया गया है। गांव में कनिष्ठ अभियन्ता सुरज भान, राजेश वर्मा, राजपाल व लाईनमैन अमरनाथ की अगुवाई में 4 टीमें गठित की गई हैं, जबकि नगर में कनिष्ठ अभियन्ता सुरजभान, फोरमैन जय कुमार व इन्द्रजीत शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि नगर में 35 उपभोक्ताओं के बिजली की कनेक्शन काट दिए हैं। जिनका कनेक्शन कट गया है अब उन्हें दुबारा से पूरी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें