करनाल। संदिग्ध परिस्थितियों में जहर के सेवन से एक विवाहिता की मौत हो गई है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले पति व सास के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी 23 वर्षीय मंजू की शादी कुछ साल पहले संगोहा निवासी रविन्द्र के साथ हुई थी। संदिग्ध परिस्थितियों के चलते उसे जहरीला पदार्थ निगल लिया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर एफएसएल टीम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी जितेंद्र ने बताया कि मंजू ने गृह कलह के चलते जहरीला पदार्थ के सेवन किया है, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। इस मामले में मंजू की सास व पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रख दिया है।