फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थतियों में फंदा लगाकर छात्रा ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जीटी रोड स्थित सीएचडी सिटी में एम टेक की एक छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। छात्रा की आत्महत्या की खबर से पूरे इलाके में मातम पसर गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। छात्रा के कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस जांच अधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि सीएचडी सिटी निवासी 21 वर्षीय छात्रा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में एमटेक की पढ़ाई कर रही थी। छात्रा ने तनाव में आकर पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। छात्रा के पिता डीडब्ल्यूआर में वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत हैं। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें