फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील विडियो बनाकर लोगों से पैसे एंठने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। शिवाजी कॉलोनी में पुलिस ने रेड कर अश्लील वीडियो बनाकर लोगों को ब्लैक करने वाले गिरोह को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में करनाल निवासी सतीश कुमार ने बताया कि शिवाजी कॉलोनी में एक महिला साविया निवासी उतरप्रदेश और कुशल वासी शिवाजी नगर दोनों लोगों की अश्लील वीडियो बनाकर लोगों को ब्लैक मेल करने का काम करते हैं। उन्होंने उसे भी अपने इस जाल में फंसाकर उसकी अश्लील तस्वीरें खींच ली। तस्वीरें डिलीट करने की एवज में आरोपियों ने उससे 5 लाख रुपये की मांग की। उसने जैसे तैसे करके आरोपियों के साथ 1 लाख 50 हजार में सोधा तय किया। सतीश ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने एक टीम का गठन कर पीड़ित सतीश को 10 हजार रुपये के नोटों पर केमिकल लगाकर आरोपियों के पास भेज दिया। पीड़ित सतीश ने जैसे ही आरोपी महिला और व्यक्ति को रुपये देने लगा तो पुलिस ने रेड कर दोनों आरोपियों को रंगे हाथों मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। सिटी थाना प्रभारी राजबीर ने बताया कि महिला व युवक शिवाजी कॉलोनी में सैक्स रैकेट चलाकर लोगों की अश्लील तस्वीरें खींचकर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे थे। दोनों आरोपियों को रंगे हाथों गिर तार कर लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से 10 हजार की रिकवरी की गई है। आरोपियों को वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें