तरावड़ी। लाइनपार स्थित गांव तखाना में खेत में काम करते समय एक मजदूर को सांप ने काट लिया। परिवार के लोगों ने तुरंत उसे नीलोखेड़ी के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। लेकिन वहां पर चिकित्सकों ने उसका यह कहकर ईलाज करने से मना कर दिया कि उनके पास इसका न तो कोई चिकित्सक है ओर न ही कोई ईलाज। मिली जानकारी के अनुसार तखाना निवासी शिव कुमार उम्र 45 वर्ष को खेत में काम करते समय सांप ने काट लिया। तुरंत उसे नीलोखेड़ी अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन वहां पर उसका इलाज नही किया गया। शिव कुमार व उसके परिजनों ने आरोप लगाया कि सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें कहा कि अस्पताल में इसका कोई चिकित्सक नहीं है और न ही इसका कोई इलाज उनके पास है। सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें घायल शिव कुमार को रेफर करने की बात कही। इसके बाद शिव कुमार का देसी दवाइयों के साथ इलाज करवाया गया। जिससे उसकी हालत अब ठीक बताई जा रही है।