फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
असंध। कस्बे के गांव जलमाना में कार व बाइक की टक्कर लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जलमाना चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया व पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कार चालक अभी पुलिस गिरफ्त से फरार है। जलमाना चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें असंध करनाल मार्ग पर हादसा होने की सूचना मिली थी। इसमें हिसार की कार ने जलमाना निवासी संजीव कुमार की बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में 27 वर्षीय संजीव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चालक की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें