फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड पर सड़क हादसों में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड पर सड़क हादसों में दो की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो करनाल। जीटी रोड पर अलग अलग जगह हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सदर थाना जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मोती नगर वासी गुरप्रीत घुम्मन (40) शनिवार रात को अपने दोस्तों के साथ खाना खाने के लिए जीटी रोड स्थित होटल विवान में गया था। खाना खाने के बाद जब वह वापस लौटने के लिए जीटी रोड क्रॉस करने लगा तो दिल्ली की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे मामले में भी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि रूकनपुर गांव वासी वीरभान (40) मजदूरी का काम करता था। रविवार सुबह वह थ्री व्हीलर में सवार होकर काम पर गया था। जैसे ही वह उचाना गांव के पास थ्री व्हीलर से उतर कर जीटी रोड पार कर रहा था तो उसे दिल्ली नंबर की एक अज्ञात गाड़ी ने टक्कर मार दी। जोकि गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें