फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: माता सीता के मंदिर पर जलेंगे 51 हजार दीप

Fri, 17 Oct 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
निसिंग। सीतामाई स्थित माता सीता मंदिर व वेदवती तीर्थ पर दीपोत्सव पर 51 हजार दीप से जगमग होगा। इसमें क्षेत्र के भारी संख्या में श्रद्धालु 20 अक्तूबर को पहुंच वेदवती तीर्थ व माता सीता के मंदिर प्रांगण में पांच-पांच दीप जला 51 हजार दीपों की रोशनी से माता सीता मंदिर व तीर्थ जगमगा होगा। इस अवसर पर भगवान श्रीराम व माता सीता के उदघोष मंदिर में गुंजायमान रहे। इस मौके पर मंदिर कमेटी के सचिव ईशम बैरागी ने कहा कि सीतामाई स्थित सीता माता के मंदिर में श्रीराम सीता से जुड़ी पावन तीर्थस्थली है। मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के जीवन चरित्र में माता सीता का विशिष्ट महत्व है इसलिए उनके नाम का स्मरण भी भक्त श्रीराम के नाम से पूर्व करते हैं। सीता माता के मंदिर व वेदवती तीर्थ पर पहुंचकर श्रद्धालु करीब 51 हजार दीप जलाएंगे। दिवाली का पर्व को प्रकाश का उत्सव माना जाता है और पर्व में दीये जलाने का बहुत महत्व होता है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें