अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि आजादी की पहली लडाई का शहीद स्मारक 15 नवंबर से लोगों के लिए खोल दिया जाएगा और एक महीने तक यह स्मारक प्रतिदिन 500 लोगों को नि:शुल्क दिखाया जाएगा। विज ने बताया कि इस स्मारक में आने के लिए लोगों को सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक टिकटें बुक करानी होगी।
उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश से एक महीना ये नि:शुल्क दिखाया जाएगा और एक महीना तक प्रतिदिन केवल 500 लोगों को ही दिखाया जाएगा। उन्होंने बताया कि नि:शुल्क देखने वालों को भी अपनी टिकट बुक करनी होगी। उसके लिए ambalawarmemorial.com पर जाकर ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा, मेमोरियल में भी टिकट देने की व्यवस्था की गई है।